इमरान का दावा, कश्मीर मसले का जल्द निकलेगा हल, प्रस्ताव तैयार

Summary :

NULL

पड़ोसी मुल्क पा‌किस्तान से ब्लू‌चिस्तान की समस्याअों का हल तो ‌निकालना नामु‌मकिन है, ले‌किन पाकिस्तान की कमान संभालने के बाद नए कप्तान कश्मीर मसले के हल का दावा कर रहे है।  इमरान खान ने भारत से विवाद के सबसे बड़े मसले कश्मीर पर समाधान की शुरुआत का दावा किया है। इमरान सरकार में मंत्री शिरीन मजारी ने बताया है कि कश्मीर का हल तलाशने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे कैबिनेट में पेश किया जाएगा।

पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए इंसाफ पार्टी की सरकार कश्मीर मसले पर हल चाहती है और इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह प्रस्ताव लगभग तैयार हो चुका है और एक हफ्ते के अंदर पूरा हो जाएगा, जिसके बाद इसे कैबिनेट के समक्ष पेश किया जाएगा। हालांकि, इस प्रस्ताव में क्या है, इस पर अभी कोई जानकारी नहीं है।

बता दें कि इमरान खान भारत से विवाद पर समाधान की बात तो हमेशा करते रहे हैं, लेकिन सत्ता संभालने के बाद भी उनकी तरफ से दोस्ती के कोई ठोस संकेत नहीं मिल रहे हैं। वह बॉर्डर पर शांति की बात भी करते हैं, लेकिन आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए कभी कुछ नहीं बोलते हैं। यहां तक कि हाल ही में जब अमेरिका के विदेश मंत्री ने इमरान खान को बधाई दी और पाकिस्तान में चल रहे आतंकी संगठनों पर लगाम कसने का आह्वान किया तो यह बात भी उन्हें चुभ गई। पाकिस्तान ने अमेरिका से अपना बयान तक सही करने को कह डाला।

ऐसे में आतंक के खिलाफ सख्त रुख के बिना कश्मीर मसले के समाधान पर इमरान सरकार की कोशिश में कितनी गंभीरता है, इस पर भी सवाल है।

Desk Team