इस वक़्त भारत और कनाडा के रिश्ते स्थिर नहीं है। हर दिन भारत और कनाडा के रिश्ते को लेकर कोई न कोई नए मोड़ सामने आ ही जाते हैं। और इस वक़्त कनाडा से ही एक ऐसी खबर सामने आयी है जो आपको हैरान करके रख देगी। जी हाँ इस वक़्त भारत के हाई कमिशनर को लेकर एक ऐसी वारदात सामने आयी है जो आपको सिर्फ हैरान ही नहीं करेगी बल्कि आपको हैरत में भी डाल देगी। आपको बता दें की यूनाइटेड किंगडम में भारतीय उच्चायुक्त, विक्रम दोरईस्वामी को शनिवार के दिन धार्मिक स्थल पर एक नियोजित बातचीत में भाग लेने से रोक दिया गया था। जिसको लेकर ग्लासगो गुरुद्वारा कड़ी निंदा की है।
गुरुद्वारे ने की इस हरकत की कड़ी निंदा !
दरअसल, 29 सितंबर 2023 के दिन ग्लासगो गुरुद्वारे में घटना घटी जिसने सबको चौका कर रख दिया था। जा हाँ भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी का कुछ खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों ने गुरुद्वारे में घुसने में प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके बाद ही मेहमान दल ने उस परिसर को छोड़ने का फैसला किया था। जिसको लेकर ग्लासगो गुरुद्वारा गुरु ग्रंथ साहिब सिख सभा में एक बयान दिया गया जिसमें कहा गया की अनियंत्रित व्यक्तियों” ने मंडली को परेशान करना जारी रखा, यह भी कहा कि स्कॉटलैंड पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है।“ग्लासगो गुरुद्वारा सिख पूजा स्थल की शांतिपूर्ण कार्यवाही को बाधित करने के लिए इस तरह के अव्यवस्थित व्यवहार की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने आगे कहा की ये गुरुद्वारा वसभी लोगों के लिए खुला हुआ है। जिनका वे सभी खुले तौर पर सवागत करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



