नए साल पर किम जोंग ने अमेरिका को दी धमकी , कहा – मेरे हाथ में हमेशा रहता है परमाणु बम का बटन

Summary :

NULL

नए साल का आगाज़ हो गया है। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपने नये साल के एक संदेश में कहा कि परमाणु हथियारों का लॉन्च बटन हमेशा उसकी पहुंच में है। पिछले कई माह से उसके परमाणु कार्यक्रमों को लेकर विश्वस्तर पर तनाव की स्थिति है।

आपको बता दे की नए साल के आगाज़ के साथ ही उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अमेरिका को धमकी दे डाली है। अपने भाषण में किम ने कहा है कि अमेरिका की पूरी ज़मीन हमारी परमाणु मिसाइलों की जद में है और इन मिसाइलों का बटन हमेशा ही मेरी टेबल पर रहता है। किम ने कहा है कि अमेरिका कभी भी मुझसे या हमारे देश से लड़ाई नहीं करेगा। उसने कहा कि ये मैं किसी को ब्लैकमेल नहीं कर रहा हूं बल्कि यही सच्चाई है। किम ने अपने भाषण में कहा कि हमारा देश सबसे बड़ी न्यूक्लियर शक्ति बनकर उभरेगा।

आपको बता दें कि हाल ही में उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया की रिपोर्ट में सामने आया था कि 2018 में भी उत्तर कोरिया अपने परमाणु परीक्षण जारी रखेगा. उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा है कि प्योंगयांग अपने परमाणु कार्यक्रम का विकास जारी रखेगा, जिससे देश ‘अजेय’ परमाणु शक्ति तौर पर उभरे।

किम के मुताबिक अमेरिका अब उत्तर कोरिया के खिलाफ कभी युद्ध नहीं छेड़ सकता। किम ने कहा कि हमने अमेरिका के सभी हिस्सों पर परमाणु से हमले की क्षमता विकसित कर ली है।

इस दौरान तानाशाह ने उत्तर कोरिया को भी संदेश दिया और कहा कि बातचीत के रास्ते खुले हुए हैं और प्रायद्वीप से सैन्य तनाव कम करना जरूरी है। साउथ कोरिया में फरवरी में होने जा रहे विंटर ओलिंपिक्स में नॉर्थ कोरिया के खिलाड़ियों को भेजने पर किम ने कहा, ‘यह संभव है कि दोनों कोरिया के अधिकारी जल्द मुलाकात करेंगे और इस पर विचार करेंगे।’ उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आयोजन सफल होगा। किम ने कहा कि साउथ कोरिया में विंटर ओलिंपिक्स कोरियन देश की स्थिति को प्रदर्शित करने का अच्छा मौका है।

उल्‍लेखनीय है कि उत्तर कोरिया 2018 में भी अपनी परमाणु शक्ति को विकसित करने का अभियान जारी रखेगा। सरकारी मीडिया ने शनिवार (30 दिसंबर) को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी थी। सीएनएन ने कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) की रिपोर्ट के हवाले से बताया था कि, ”उनकी नीति में किसी प्रकार के बदलाव की अपेक्षा ना करें.” रिपोर्ट में कहा गया, ”एक अजेय शक्ति के रूप में उत्तरी कोरिया के अस्तित्व को ना ही कमजोर किया जा सकता है और ना ही नकारा जा सकता है। एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति के रूप में उत्तर कोरिया सभी बाधाओं को पार करते हुए स्वतंत्रता और न्याय की राह पर चलेगा। रिपोर्ट में वर्ष 2017 के दौरान देश की परमाणु उपलब्धियों की भी जानकारी दी गई।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team