अरबिल : इराक के पूर्व राष्ट्रपति और कुर्दिश नेता जलाल तालाबानी का आज निधन हो गया। सरकारी इराकी टेलीविजन ने यह जानकारी दी है। उनका जन्म 1933 में अरबिल के समीप हुआ था और वह पहले गैर अरब व्यक्ति थे जो 2005 में इराक के राष्ट्रपति चुने गए थे।
उन्हें 2012 में मस्तिष्क आघात हुआ था और वर्ष 2014 में उन्होंने राष्ट्रपति पद छोड़ दिया था। वह आत्म निर्णय के लिए कुर्दिश संघर्ष के एक प्रख्यात नेता थे।


Download Android App
Download iOS App



