बीजिंग, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। 139वां चीन आयात एवं निर्यात मेला (कैंटन फेयर) बुधवार को क्वांगचो शहर में उद्घाटित हुआ। इस वर्ष के कैंटन फेयर में 32 हजार से अधिक प्रतिभागी कंपनियां शामिल हैं, जिनमें 11 हजार से अधिक उच्च-गुणवत्ता वाली कंपनियां हैं, जिन्हें विशेषज्ञता, उत्कृष्टता, नवाचार या एकल-उत्पाद चैंपियन जैसे खिताब प्राप्त हैं। ये पिछले सभी स्तरों को पार कर चुकी हैं।
विदेशी व्यापार विकास में नए रुझानों और विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए, इस वर्ष के कैंटन फेयर में 179 विशेष प्रदर्शनी क्षेत्र शामिल किए गए हैं। स्मार्ट वियरेबल, डिस्प्ले तकनीक, उपभोक्ता ड्रोन और एकीकृत आवास एवं उद्यान सुविधाओं सहित नौ नए क्षेत्र पहली बार जोड़े गए हैं। अधिक से अधिक नई कंपनियां, उत्पाद और प्रौद्योगिकियां विश्व स्तर पर पहुंच रही हैं और वैश्विक उपभोक्ताओं की सेवा कर रही हैं।
प्रदर्शकों में से 60 प्रतिशत के अपने ब्रांड हैं, लगभग 20 प्रतिशत ने विदेशी निवेश किया है, और एक तिहाई से अधिक ने उत्पादों की बिक्री से “उत्पादों + सेवाओं” के निर्यात की ओर रुख किया है। इस बीच, 210 संस्थानों ने स्मार्ट वेयरहाउसिंग, एआई गुणवत्ता निरीक्षण और बुद्धिमान आपूर्ति श्रृंखला जैसी अनुकूलित सेवाएं प्रदान करने के लिए कदम बढ़ाया है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस
एबीएम/
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



