‘वह दिन दूर नहीं जब जम्मू-कश्मीर…’, ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान का ये आतंकी संगठन! भारत के लिए उगला जहर

Summary :

Lashkar-e-Taiba on Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में अप्रैल महीने में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां पाकिस्तान से आए आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। इस नृशंस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। जिसके चलते मई महीने में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव हुआ, जिसमें पाकिस्तान को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। Lashkar-e-Taiba on Kashmir: लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ की धमकी इस बीच, लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कासुरी ने एक बार फिर भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया है।…

Lashkar-e-Taiba on Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में अप्रैल महीने में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां पाकिस्तान से आए आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। इस नृशंस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। जिसके चलते मई महीने में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव हुआ, जिसमें पाकिस्तान को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

Lashkar-e-Taiba on Kashmir: लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ की धमकी

इस बीच, लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कासुरी ने एक बार फिर भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया है। उसने कहा, “भारत सरकार ध्यान से सुन ले, वह दिन दूर नहीं जब जम्मू-कश्मीर का हर कोना हमारा होगा। डैम हो या दरिया, सब हमारे कब्जे में होंगे।” उसने आगे कहा कि भारत जो भी कार्रवाई कर रहा है, उसका पूरा बदला लिया जाएगा। सैफुल्लाह ने चेतावनी दी कि अगर जरूरत पड़ी, तो वह और उसके साथी अपनी जान की बाजी लगाकर भी भारत के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।

Lashkar-e-Taiba on Kashmir
Lashkar-e-Taiba on Kashmir

Indian security Agencies on Alert: भारत की सुरक्षा एजेंसियों का रुख

सैफुल्लाह की धमकी के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि देश की सुरक्षा को खतरा न हो। एजेंसियां खुफिया इनपुट्स पर काम कर रही हैं और सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

भारत सरकार का भी रुख सख्त होता जा रहा है। आतंकवाद के खिलाफ देश की नीति अब और कठोर हो रही है। सरकार का साफ संदेश है कि आतंकवाद को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जो भी देश की शांति भंग करेगा, उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

कौन है सैफुल्लाह कासुरी?

सैफुल्लाह कासुरी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला है और लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ है। वह कुख्यात आतंकी हाफिज सईद का करीबी माना जाता है। उसकी उम्र लगभग 40 से 45 साल के बीच है और वह पिछले 20-25 वर्षों से आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय है। सैफुल्लाह अक्सर भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान देता रहता है। वह पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई के कई कार्यक्रमों में भी शामिल रहता है।

Lashkar-e-Taiba on Kashmir
Lashkar-e-Taiba on Kashmir

सैफुल्लाह की सुरक्षा और नेटवर्क

उसकी सुरक्षा व्यवस्था बहुत मजबूत है। उसके आसपास हमेशा आधुनिक हथियारों से लैस आतंकवादी रहते हैं। उसके नेटवर्क में कई प्रशिक्षित आतंकी शामिल हैं जो भारत के खिलाफ साजिशों में लगे रहते हैं।

यह भी पढ़ें: Pakistan on Trump: भारत सीजफायर पर नहीं था सहमत… पाकिस्तान ने खोल दी ट्रंप के दावे की पोल

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।