बेरूत में हुए धमाके और प्रदर्शनों के बाद लेबनान के PM हसन दियाब ने की इस्तीफे की घोषणा

Summary :

धमाके के बाद जनता में भड़के गुस्से एवं प्रदर्शनों के मद्देनजर लेबनान के प्रधानमंत्री हसन दियाब ने सोमवार को पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।

लेबनान की राजधानी बेरूत में पिछले सप्ताह भीषण विस्फोट हुआ जिसमें कई लोग घायल हो गए। भीषण विस्फोट में शहर के बंदरगाह का एक बड़ा हिस्सा और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। धमाके के बाद जनता में भड़के गुस्से एवं प्रदर्शनों के मद्देनजर लेबनान के प्रधानमंत्री हसन दियाब ने सोमवार को पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। 
इससे कुछ देर पहले दियाब के मंत्रिमंडल ने भी इस्तीफा दे दिया था। टीवी पर सोमवार को प्रसारित अपने संक्षिप्त भाषण में दियाब ने कहा कि वह ”एक कदम पीछे” जा रहे हैं ताकि वह लोगों के साथ खड़े होकर बदलाव की लड़ाई लड़ सके। उन्होंने कहा, ” मैंने आज इस सरकार से इस्तीफे का निर्णय लिया है। ईश्वर लेबनान की रक्षा करे।” 

UP : बागपत में BJP नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, CM योगी ने जताया शोक

दियाब ने चार अगस्त को बेरूत के बंदरगाह पर हुए जबरदस्त धमाके के लिए कथित भ्रष्टाचारी नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है। इस धमाके के कारण कम से कम 160 लोगों की मौत हुई थी और 6,000 अन्य घायल हुए थे। घटना के बाद सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए थे। 

Desk Team