फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के प्रयास में आपात स्थिति को 30 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, अब्बास ने शुक्रवार शाम को एक प्रेसिडेंशियल डिक्री (फरमान) जारी किया, जिसमें शनिवार से फिलिस्तीनी क्षेत्रों में एक और महीने के लिए आपात स्थिति का विस्तार किया गया है।
यह छठी बार है जब राष्ट्रपति ने 5 मार्च के बाद से ऐसा कोई फरमान जारी किया है, जब बेथलेहम में पहले कोरोनोवायरस मामले की पुष्टि हुई थी। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री माई अल-कैलेह ने 545 नए मामलों, तीन मौतों और 435 लोगों के ठीक होने की पुष्टि की।
.jpg)
कोरोनोवा यरस के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पश्चिमी जेरूसलम और गाजा सहित वेस्ट बैंक के क्षेत्रों में कोरोना के मामले 51,607 तक पहुंच गए हैं। 51,607 मामलों में से 37,582 वेस्ट बैंक में, 3,184 गाजा पट्टी में और 10,841 पूर्वी जेरूसलम में दर्ज हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



