अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग से मिलना पसंद करते लेकिन उन्हें अपना गुस्सा सिर्फ अमेरिका पर नहीं निकालना चाहिए। ट्रंप ने संवाददाता से लग्जरी स्विस रिजॉर्ट से बाहर निकलते हुए कहा, ‘‘ मुझे उससे मिलना अच्छा लगता।’’
राष्ट्रपति ने दावा किया कि दुनिया में अमेरिका से ज्यादा बड़े प्रदूषक देश हैं और ग्रेटा को अपना ध्यान उन स्थानों पर केंद्रित करना चाहिए।
ट्रंप ने विश्व आर्थिक मंच में मंगलवार को दिए गए भाषण में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानकर्ताओं पर हमला करते हुए उन्हें ‘विनाश के मसीहा’ और ‘बीते जमाने के मुर्ख भविष्यवक्ताओं के वंशज’ करार दिया है। इस पूरे भाषण के दौरान थनबर्ग चुपचाप बैठी रहीं


Download Android App
Download iOS App



