मैक्सिको सिटी : दक्षिण मैक्सिको में 8.0 तीव्रता के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए जिसके बाद तीन मीटर से भी ऊंची लहरों की सूनामी की चेतावनी जारी की गई। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने कहा कि दक्षिण चियापास राज्य में ट्रेस पिकोस शहर से करीब 120 किलोमीटर दक्षिणपश्चिम प्रशांत महासागर में भूकंप आया।
प्रशांत सूनामी चेतावनी केंद्र ने कहा, ”सभी उपलब्ध तारीखों के आधार पर कुछ तटों पर खतरनाक सूनामी लहरों का अनुमान जताया गया है।” उसने कहा, ”मैक्सिको तटों पर लहरों के हरसंभव स्तरों से तीन मीटर से अधिक ऊंची सूनामी लहरें उठ रही है।” मैक्सिको के तटों, अल सल्वाडोर, कोस्टा रिका, निकारागुआ, पनामा और होंडुरास तथा इक्वाडोर के दक्षिण तटों के लिए सूनामी की चेतावनी दी गई है।
मैक्सिको सिटी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए जहां लोग भूकंप के सायरन सुनने के बाद इमारतों से बाहर निकल आए। अभी तक किसी के हताहत होने का पता नहीं चला है। ग्वाटेमाला के कई हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी सीमा चियापास से लगती है। यूएसजीएस के मुताबिक, भूकंप की गहराई जमीन से 33 किलोमीटर नीचे थी।


Download Android App
Download iOS App



