नौका के जरिए समुद्र पार कर यूरोप पहुंचने की कोशिश कर रहे कम से कम 12 अफ्रीकियों की मौत हो गई और 10 अन्य लापता हैं। ट्यूनीशिया की नौसेना के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
यह हादसा उस समय हुआ जब चार नौकाओं में सवार करीब 120 लोग भूमध्यसागर पार करने की कोशिश कर रहे थे।
स्फैक्स के तटीय क्षेत्र में ट्यूनीशियाई नेशनल गार्ड के प्रवक्ता अली अयारी के मुताबिक ट्यूनीशियाई नौसेना ने नौकाओं पर सवार 120 लोगों में से 98 लोगों को बचाया लिया है।
इस क्षेत्र में आम तौर पर प्रवासी समुद्र पार कर यूरोप में दाखिल होने की कोशिश करते हैं। प्रवासियों की यह नौकाएं संभवत: इटली की ओर जा रही थीं।


Download Android App
Download iOS App



