बामको : उत्तरी माली के एक बाजार में हुयेहमले में कम से कम 12 नागरिक मारे गये। इसमें, माली के एक सैनिक पर भी गोलीबारी की गई । सैन्य सूत्रों ने आज बताया कि यह हमला बुर्किना फासो की सीमा से लगे बोलिकेसी शहर में शनिवार को किया गया। पांच साहेल देशों के सैनिकों की संयुक्त सेना के एक सैन्य सूत्र ने बताया , ‘’इस घटना के केन्द्र में जी -5 साहेल कमान के तहत आने वाले माली के सैनिक हैं। ’’ सूत्र ने बताया , ‘‘ बोलिकेसी के बाजार में एक सशस्त्र व्यक्ति ने एक सैनिक पर हमला किया। इसके बाद की परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं है। घटनास्थल पर कम से कम 12 नागरिक मारे गये ।’’
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



