सामूहिक गोलीबारी से दहला न्यूयॉर्क शहर, 11 लोग हुए घायल

Summary :

न्यूयॉर्क में सामूहिक गोलीबारी, 11 लोग घायल

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में क्वींस के एक नाइट क्लब के बाहर अंधाधुंध गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी 11 लोग घायल हो गए। पीड़ितों को लॉन्ग आईलैंड यहूदी अस्पताल और कोहेन चिल्ड्रन मेडिकल सेंटर सहित पास के अस्पतालों में ले जाया गया। पुलिस ने बताया की न्यूयॉर्क शहर के पास ही जमैका में अमजुरा नाइट क्लब के पास रात 11:20 बजे गोलीबारी शुरु हुई थी। गोलीबारी के बाद क्लब के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल और एम्बुलेंस की तैनात कर दी गई है। अमजुरा नाइट क्लब अपने विशाल इंटीरियर के लिए जाना जाता है जहां 4,000 लोगों की एक साथ रहने की व्यवस्था है, ये क्लब अक्सर डीजे और लाइव कार्यक्रमों का आयोजन कराता है।

हमले पर जो बाइडन ने क्या कहा ?

जो बाइडन ने कहा कि कानून प्रवर्तन न्यू ऑरलियन्स ‘आतंकवादी’ हमले और लास वेगास में ट्रम्प इंटरनेशनल होटल के बाहर टेस्ला साइबरट्रक विस्फोट के बीच किसी भी संभावित संबंध की जांच कर रहा है। दोनों घटनाओं में इस्तेमाल किए गए वाहनों को एक कार रेंटल साइट ‘टुरो’ से किराए पर लिया गया था, जिससे अधिकारियों को दोनों घटनाओं के बीच संबंधों को तलाश करने के लिए निर्देष दिए गए है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा की हम लास वेगास में ट्रम्प होटल के बाहर साइबरट्रक के विस्फोट पर नज़र रख रहे हैं। अमेरिका के शहरों में हुए दोनों हमलों के साथ कोई संभावित संबंध है या नहीं इसकी कानून प्रवर्तन और खुफिया टीम जांच कर रही हैं।

जनता को दिलाया आश्वासन

जो बाइडन ने आश्वासन दिया कि अमेरिकी लोगों के लिए कोई खतरा न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए हर संसाधन का उपयोग किया जा रहा है। बता दें की अमेरिका में नए वर्ष की शुरुआत आंतकी हमलों के साथ हुई है जहां पहले लास वेगास में ट्रम्प इंटरनेशनल होटल के बाहर एक टेस्ला साइबरट्रक में विस्फोट हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए थे। न्यू ऑरलियन्स हमले के कुछ घंटे बाद ही एक कार ने नए साल के जश्न के दौरान भीड़ को टक्कर मार दी थी, जिसमें कम से कम 15 लोग मारे गए थे। FBI ने पहले हमले को “आतंकवाद का कृत्य” बताया और खुलासा किया कि चालक, शम्सुद दीन जब्बार के पास अपने वाहन में ISIS का झंडा और कई संदिग्ध विस्फोटक उपकरण थे। एफबीआई ने यह भी पुष्टि की कि वाहन टुरो नामक कार रेंटल प्लेटफॉर्म से किराए पर लिया गया था।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।