टूलपेटिक : मध्य मैक्सिको के टूलपेटिक शहर में पटाखों के गोदामों में सिलसिलेवार विस्फोट में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बचावकर्मी भी शामिल हैं जिनकी दूसरों की जान बचाते समय मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पहला धमाका सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ और फिर दूसरे गोदामों तक फैल गया। मैक्सिको सिटी से उत्तर में स्थित 65,000 लोगों की आबादी वाला टूलपेटिक शहर पटाखों के निर्माण के लिए जाना जाता है और यहां भयंकर दुर्घटनाओं का इतिहास रहा है।
रेड क्रॉस ने एक ट्वीट कर कहा , ‘‘ हमें आज सुबह टूलपेटिक में मारे गए लोगों के लिए बहुत दुख है। मृतकों में हमारे दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं जिन्होंने कई लोगों की जान बचाते हुए अपनी जान गंवा दी।’’ अधिकारियों ने बताया कि एक नाबालिग समेत कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और 49 अन्य घायल हैं। पीड़ितों में चार दमकलकर्मी और पांच पुलिसकर्मी शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App


