अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखे हमले करते हुए उन पर ‘‘नस्लवादी’’ होने का आरोप लगाया और कहा कि वह ‘‘इस काम के योग्य नहीं हैं।’’ मिशेल ने अमेरिकियों से अनुरोध किया कि देश में स्थिरता के लिए सभी राष्ट्रपति चुनाव में सोच-समझकर मतदान करें।
डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन के पक्ष में वकालत करते हुए मिशेल ने 24 मिनट लंबे वीडियो संदेश में बेहद भावनात्मक अपील की। उन्होंने अमेरिकियों से कहा कि देश बेहद खराब स्थिति में हैं और मतदाताओं को पता होना चाहिए कि क्या दांव पर लगा है।
बता दें कि चुनाव से ठीक पहले ट्रम्प कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। हाल ही में उन्होंने जो बाइडेन के साथ एक प्रेसिडेंशियल डिबेट में हिस्सा लिया था। जहां दोनों ने एक दुसरे के प्रति आक्रमक रुख अपनाया था। कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खामियाजा ट्रम्प को उठाना पड़ सकता है तो वहीं बराक ओबामा और मिशेल ओबामा लगातार जो बाइडेन के लिए प्रचार कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App

