मध्य नेपाल के इलाकों में बुधवार को भूंकप आया, जिसकी तीव्रता चार मापी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शाम 3 बजकर 48 मिनट पर आए इस भूकंप के झटके काठमांडू घाटी में भी महसूस किये गए।
उन्होंने कहा, ”मध्य नेपाल और काठमांडू घाटी में भूकंप आया है। किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।”
नेपाल में 2015 में जबरदस्त भूकंप आया था, जिसमें 9 हजार लोगों की मौत हो गई थी।


Download Android App
Download iOS App



