म्यामां में तख्तापलट के बाद हो रहे विरोध प्रदर्शनों में कमी का कोई संकेत नजर नहीं आने के बाद सोमवार को सैन्य सरकार ने दो बड़े शहरों में कर्फ्यू लगा दिया और पांच से ज्यादा लोगों के एक जगह पर इकट्ठा होने पर पाबंदी लगा दी।
यांगून और मांडले के लिए यह आदेश जारी किया है। इसके तहत जनता से जुड़ी पाबंदियां भी लगायी गयी है। अन्य क्षत्रों के लिए भी ऐसे ही आदेश की संभावनाए हैं। आदेश के तहत पांच से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी रहेगी और गाड़ियों की रैली पर भी रोक लगायी गयी है। दोनों शहरों में रात आठ बजे से तड़के चार बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। ये आदेश अगले नोटिस तक प्रभावी रहेंगे।
आदेश में कहा गया है कि कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों के गैरकानूनी कदमों के जवाब में यह फैसला किया गया है। तख्तापलट के विरूद्ध सोमवार को प्रदर्शन तेज हो गया तथा देश के कई और हिस्सों में फैल गया। पुलिस ने म्यामां की राजधानी में सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें की जो सेना से निर्वाचित अधिकारियों के हाथों में सत्ता सौंपने की मांग कर रहे थे। देश के उत्तर, दक्षिणपूर्वी और पूर्वी क्षेत्रों से भी प्रदर्शन की खबर है।


Download Android App
Download iOS App



