अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने सरकार के कामकाज को बंद होने से बचाने के लिए एक अल्पकालिक व्यय विधेयक पारित किया है, लेकिन इस विधेयक के सीनेट में पारित होने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सदन ने अल्पकालिक व्यय विधेयक को 197 के मुकाबले 230 वोटों से मंजूरी दे दी।
यह विधेयक सरकार को 16 फरवरी तक निधि प्रदान करेगा। इसमें कम आय वाले परिवारों के बच्चों के स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम को छह साल के लिए फिर से अधिकृत किया गया और किफायती देखभाल अधिनियम के तहत लागू किए गए तीन करों का क्रियान्वयन देर से करने को मंजूरी दी गई है, जिसे ओबामा प्रशासन के दौरान पेश किया गया था।
संघीय सरकार बीते साल एक अक्टूबर से शुरू हुए वित्त वर्ष 2018 से अपने तीसरे अस्थायी व्यय विधेयक पर चल रही है। वर्तमान वित्त पोषण विधेयक शुक्रवार को समाप्त हो जाएगा। अब विधेयक मंजूरी के लिए सीनेट के पास जाएगा, जहां डेमोक्रेट सांसदों ने कहा है कि वे विधेयक को रोकेंगे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



