इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने अगला आम चुनाव लड़ने का फैसला किया है। एक अखबार ने यह दावा किया है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की दूसरी पीढ़ी के नेता के तौर पर मरियम को तैयार किया जा रहा है। पनामा पेपर्स मामले में अयोग्य ठहराए जाने के बाद नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
समाचार पत्र ‘डॉन’ ने खबर दी है कि मरियम लाहौर में एनए-120 सीट से नेशनल असेंबली का चुनाव लड़ने वाली हैं। 2013 में इसी सीट से नवाज शरीफ निर्वाचित हुए थे। पीएमएल-एन के सूत्र ने बताया कि वह प्रांतीय एसेंबली की सीट पीपी-140 पर प्रचार भी कर सकती हैं। मरियम की ओर से अभी इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है। पाकिस्तान में इस साल के मध्य में आम चुनाव होने वाला है।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



