सोल : दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुनावों में जीत हासिल करने वाले लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के मून जे-इन ने आज अपने पद की शपथ ली।
चुनावों में निर्णायक जीत के बाद संसद भवन के एक हॉल में आयोजित एक साधारण समारोह में श्री मून ने पद की शपथ ली। शपथग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि वह उत्तर कोरिया की यात्रा के लिये तैयार हैं। श्री मून ने कहा कि देश में लग रहे विवादित मिसाइल रोधी रक्षा प्रणाली के मुद्दे पर वह चीन और अमेरिका से वार्ता करेंगे।
गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति पार्क गे-ह्यूून पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद मार्च में उन्हें हटा दिया गया था।
– रायटर


Download Android App
Download iOS App



