सोहना: यहां पर बादशाहपुर में फ्लैट बेचने के नाम पर 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित किए गए व्यक्ति के खिलाफ नामजद अभियोग दर्ज कर लिया है और जांच-पड़ताल में जुटी है। इलाका एसीपी बिरम सिंह के अनुसार रोहतक के रहने वाले प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका विरेन्द्र से एक प्लाट को लेकर सौदा हुआ था। जिसकी एवज में उसने विरेन्द्र को 12 लाख रुपए एडवांस दिया था लेकिन जब उसने जांच की तो पता लगा कि आरोपी ने झूठे कागजात तैयार कर उससे फ्लैट का सौदा किया था। असलियत में यह प्लाट बीपीएल श्रेणी का है और उसकी बिक्री नही हो सकती है।
अपने साथ ठगी होने की पता लगते ही उसने पुलिस में शिकायत दी। जांच में पुलिस की साइबर सैल ने शिकायत को सही पाया और आरोपित के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करने के लिए शिकायत को अपनी संस्तुति के साथ बादशाहपुर थाने में भेज दिया। बादशाहपुर पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेन्द्र कुमार का कहना है कि पीडि़त की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ ठगी, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
– उमेश गुप्ता


Download Android App
Download iOS App



