अमेरिका में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने विकराल रूप ले लिया है। अमेरिका में कोरोना वायरस घातक बीमारी से पिछले 24 घंटो में 2000 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी आकंड़ो के अनुसार अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 18 हजार को पार कर 18586 पहुंच गयी है जबकि 496535 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। कोरोना के कारण इटली के बाद अमेरिका में सर्वाधिक मौतें हुई हैं। इटली में इस महामारी के कारण अब तक 18849 लोगों की मौत हो चुकी है।

इटली में कोरोना वायरस से 18 हजार अधिक लोगों की मौत
कोरोना वायरस का प्रकोप इटली में जारी है। इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस से 570 लोगों की मौत हुई है। हालांकि गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को मृतकों की संख्या में कमी आई है। बोरेली के मुताबिक गुरुवार को इटली में कोरोना संक्रमण के चार हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं जिससे अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 147577 हो गयी है।
इन संक्रमितों में वे लोग भी शामिल हैं जिनकी इस महामारी से मौत हो चुकी है या जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इटली में अब तक कोरोना के 28470 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। गौरतलब है कि इटली में 21 फरवरी को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। इटली का लोम्बार्डी प्रांत इस महामारी से सर्वाधिक गंभीर रूप से प्रभावित है।


Download Android App
Download iOS App



