श्रीलंका में पांच जुलाई से पुलिस द्वारा एक अभियान के चलाए जाने के बाद से पिछले सात दिनों में नशे में धुत दो हजार से अधिक ड्राइवरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यहां गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस विशेष अभियान के तहत गुरुवार दोपहर तक पूरे देशभर से कुल 2,037 ड्राइवरों की गिरफ्तारी हुई। इस अभियान का समापन पांच अगस्त को होगा।
पुलिस प्रवक्ता एसपी रुवान गुनासेकारा ने कहा कि नशे में गाड़ी चलाने वालों पर 25,000 श्रीलंकाई रुपया (142 डॉलर) का जुर्माना लगाया जाएगा और जिन अधिकारियों ने इनकी गिरफ्तारी की है, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। पिछले साल श्रीलंका में सड़क दुर्घटना में 3,000 से अधिक जानें चली गईं थीं।


Download Android App
Download iOS App



