रूस (Russia) के राष्ट्रपति पुतिन ने शुक्रवार रात मॉस्को के एक कंसर्ट हॉल में हुए आतंकी हमले की निंदा की। रूसी प्रशासन का दावा है कि इन लोगों को मदद यूक्रेन से प्राप्त हुई थी। हमले के बाद ये लोग यूक्रेन के रास्ते रूस से भागने वाले थे। रूस को ये बिंदु पता लगने के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने चेतावनी जारी की। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी हमलावरों की पहचान होगी और जो भी इसमें शामिल होगा हर किसी को सजा मिलेगी।
- मॉस्को आतंकी हमले के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने खाई कसम
- छोड़ेंगे नहीं, सबको मिलेगी सजा- पुतिन
- हमले में शामिल होने से यूक्रेन का इनकार
सभी हमलावरों की पहचान की जाएगी और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी- पुतिन
आपको बता दें इस हमले पर रूसी अधिकारियों ने दावा किया है कि हमलावरों को यूक्रेन से मदद मिली थी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने चार बंदूकधारियों सहित 11 लोगों को हिरासत में लिया है। जो छिपने के लिए यूक्रेन जाने की फिराक में थे। जिसके लिए रूस यूक्रेन सीमा पर पूरी तैयारी कर ली गई थी और यूक्रेन की तरफ से आतंकियों को छिपने के लिए पूरी मदद करने की कोशिश की जा रही थी। रूस का कहना है कि आतंकियों के लिए सीमा पर यूक्रेन की तरफ एक खिड़की तैयार की गई थी।बता दें कि इस हमले के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने हमले के सभी अपराधियों और आयोजकों को सजा देने की कसम खाई है। राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि सभी हमलावरों की पहचान की जाएगी और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। इसके साथ ही पुतिन ने ये भी कहा कि जो लोग भी रूस के खिलाफ है, रूस के नागरिकों के खिलाफ है।
28 शव शौचालय में मिले और 14 शव सीढ़ियों पर पाए गए
दरअसल, कॉन्सर्ट हॉल में गोलीबारी करने के साथ ही आतंकियों ने पेट्रोल डालकर हॉल में आग लगा दी थी। जिसमें कुछ लोगों की मौत गोली लगने से हुई है तो वहीं कुछ लोगों ने आग की चपेट में आने से दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि 28 शव शौचालय में मिले और 14 शव सीढ़ियों पर पाए गए। जिनमें महिलाएं और मासूम बच्चे भी शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App





