Punjab Poisonous liquor Murder Case: पंजाब के संगरूर जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वाले लोगों की संख्या दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहा है। इस बीच इनकी संख्या बढ़कर अब 20 हो गई है। वहीं, मृतकों के घर में मातम पसरा हुआ है। रो-रोकर परिजनों का हाल बहुत बुरा है। इस बीच लोगों का आरोप है कि जहरीली शराब की बोलतें सिर्फ 10-10 रुपये में ही मिलते हैं। अब इस जहरीली कांड पर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। बताया जा रहा है कि सभी मास्टरमाइंड संगरूर जेल में ही प्लानिंग बनाई थी।
Highlights:
- पंजाब जहरीली शराब हत्याकांड पर बड़ा खुलासा
- संगरूर जेल में ही बनाई थी प्लानिंग
- मामला जांच के लिए उच्च स्तरीय टीम गठित
मास्टर माइंड संगरूर जेल में ही बनाई अपनी प्लानिंग
बता दें कि संगरूर जहरीली शराब कांड में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। इस दौरान बताया जा रहा है कि मास्टरमाइंड संगरूर जेल में ही प्लानिंग बनाई थी। इसके अलावा, इस प्लानिंग में कुल 4 हजार जहरीली शराब की बोलते सप्लाई करना था।
मामला जांच के लिए उच्च स्तरीय टीम गठित
इस मामले के जांच के लिए उच्च स्तरीय टीम गठित की गई है। इसमें एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था गुरिंदर ढिल्लों आईपीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय एसआईटी और डीआईजी पटियाला रेंज हरचरण भुल्लर आईपीएस, एसएसपी संगरूर सरताज चहल आईपीएस के साथ ही अतिरिक्त आयुक्त नरेश दुबे शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



