अमेरिका के वॉशिंगटन की रहने वाली भारतीय मूल की अमेरिकी युवती श्री सैनी ने मिस इंडिया-यूएसए-2017 का खिताब अपने नाम कर लिया है।पंजाब से ताल्लुक रखने वाली 21 वर्षीय श्री अमेरिका में काफी समय से नस्ल आधारित भेदभाव और दुर्व्यवहार के खिलाफ अभियान चला रही हैं और आगे भी अपनी यह सेवा जारी रखना चाहती हैं।
महज 12 वर्ष की उम्र में उन्हें पेस मेकर लगाया गया था और कहा गया था कि वह कभी भी नृत्य नहीं कर सकेंगी लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से सभी बाधाओं को पार कर दिखाया। श्री ने कहा कि वह दुनिया से मानव तस्करी खत्म करने और समाज में भावनात्मक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए काम करना चाहती है।
कनेक्टिकट की रहने वाली 22 साल की मेडिकल छात्रा प्राची सिंह इस प्रतिस्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि उत्तरी कैरोलीना की फरीना ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रतिस्पर्धा में फ्लोरिडा निवासी कैंसर सर्जन कविता मल्होत्रा पट्टानी मिसेज इंडिया-यूएसए 2017 चुनी गयी हैं। न्यूजर्सी निवासी 17 वर्षीय स्वप्ना मन्नम को मिस टीन इंडिया-यूएसए 2017 चुना गया है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



