पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ अपनी पार्टी ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एपीएमएल) को फिर से खड़ा कर राष्ट्रीय राजनीति में लौटने की योजना बना रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई में एक दुर्लभ बीमारी का इलाज करा रहे पूर्व राष्ट्रपति के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
वर्तमान में, दुबई में मौजूद एपीएमएल प्रमुख पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर एक वीडियो लिंक के माध्यम से रविवार को इस्लामाबाद में अपने समर्थकों को संबोधित करेंगे। कहा जा रहा है कि वह मेडिकल जांच के लिए वह पिछले सप्ताह अमेरिका गए थे।
दो महीने से नजरबंद फारूक अब्दुल्ला से नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने की मुलाकात
पार्टी ने कहा कि जिन्होंने लगभग एक दशक तक पाकिस्तान पर शासन किया। उनके जल्द पाकिस्तान लौटने की संभावना नहीं है। मुशर्रफ पर 2007 में संविधान को निलंबित करने के मामले में पाकिस्तान में राजद्रोह का मुकदमा चल रहा है। मुशर्रफ 2016 में इलाज कराने के लिए दुबई गए थे और तब से वापस नहीं आए हैं।


Download Android App
Download iOS App



