ट्रंप को टक्कर देने चुनावी मैदान में उतरे मस्क, अमेरिका में बनाई नई ‘अमेरिकन पार्टी’

Summary :

Elon Musk Political Party: अमेरिका की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। ट्रंप के दोस्त रहे अरबपति उद्योगपति एलन मस्क ने घोषणा की है कि वे अमेरिका में तीसरी बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने जा रहे हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके इसकी घोषणा की है। उन्होंने अमेरिका की दो-दलीय व्यवस्था को सीधे तौर पर चुनौती दी है। मस्क के इस कदम ने रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों को तनाव में डाल दिया है। एलन मस्क ने ऐसे समय में पार्टी की घोषणा की है, जब मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच सार्वजनिक और राजनीतिक विचारों में गंभीर मतभेद उभर कर…

Elon Musk Political Party: अमेरिका की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। ट्रंप के दोस्त रहे अरबपति उद्योगपति एलन मस्क ने घोषणा की है कि वे अमेरिका में तीसरी बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने जा रहे हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके इसकी घोषणा की है। उन्होंने अमेरिका की दो-दलीय व्यवस्था को सीधे तौर पर चुनौती दी है। मस्क के इस कदम ने रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों को तनाव में डाल दिया है। एलन मस्क ने ऐसे समय में पार्टी की घोषणा की है, जब मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच सार्वजनिक और राजनीतिक विचारों में गंभीर मतभेद उभर कर सामने आए थे।

डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों के लिए टेंशन बने मस्क

अगर मस्क की पार्टी अहम चुनावों में उम्मीदवार उतारती है, तो इससे रिपब्लिकन पार्टी का वोट बैंक बंट सकता है। खासकर उन राज्यों में, जहां चुनाव का अंतर बहुत कम है। यहां वोटों में थोड़ी सी भी हेराफेरी से नतीजे बदल सकते हैं। यह स्थिति जितनी सीधी लगती है, उतनी है नहीं। अगर अमेरिकी पार्टी को ऐसे वोटरों का समर्थन मिल जाता है जो डेमोक्रेट्स को वोट नहीं देना चाहते, लेकिन रिपब्लिकन से भी असंतुष्ट हैं, तो यह ट्रंप के लिए भी चिंता बन सकती है। मस्क ने खासकर ट्रंप को टक्कर देने के लिए नई पार्टी का ऐलान किया है। ऐसे में दोनों पुरानी पार्टियों का वोट बैंक कट सकता है।

Trump vs Musk
Trump vs Musk

 

बिग ब्यूटीफुल बिल के विरोध में बनाई पार्टी

अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर अपने फॉलोअर्स से यह पूछने के एक दिन बाद कि क्या एक नई अमेरिकी राजनीतिक पार्टी बनाई जानी चाहिए, मस्क ने शनिवार को एक पोस्ट में घोषणा की कि आज, आपको आपकी स्वतंत्रता वापस दिलाने के लिए अमेरिका पार्टी बनाई गई है। इससे पहले, टेस्ला के मालिक मस्क ने कहा था कि वह राष्ट्रपति द्वारा ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ कहे जाने से निराश हैं। साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि यह बिल न केवल एक बहुत बड़ा खर्च है बल्कि यह उनके सरकारी दक्षता विभाग के प्रयासों को कमजोर करता है। यह संघीय घाटे को बढ़ाता है।

Also Read- “प्रेम, करुणा और धैर्य के चिरस्थायी प्रतीक”, PM मोदी ने दलाई लामा को दी जन्मदिन की बधाई

Neha Singh