अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के दो फ्लाइट इंजीनियरों ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से बाहर इस साल का पांचवां स्पेसवॉक पूरा किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नासा के हवाले से बताया कि ड्रयू फ्यूस्टेल और रिकी ऑर्नोल्ड ने अमेरिकी पूर्वी समयानुसार रात 2.10 बजे अपना स्पेसवॉक पूरा किया, जो 6 घंटे और 31 मिनट में पूरा हुआ।
नासा के मुताबिक, अंतरिक्ष यात्री परिक्रमा करती हुई लैबोरेटरी की असेंबली और रखरखाव में सहायता के लिए स्टेशन के बाहर कुल 54 दिन, 16 घंटे और 40 मिनट बिता चुके हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



