सोशल मीडिया पर कोई भी तस्वीर वायरल होते देर नहीं लगती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विशालकाय जीव की तस्वीर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसके बारे में तरह तरह की बातें कर रहे है। कई लोग इसे आपदा के संकेत मान रहे है।
दरअसल, फिलीपींस के गांव में सोमवार शाम काे लोगों समुदंर के किनारे मछलियां पकड़ने गए थे, तभी उन्हाेंने वहां पर एक विशालकाय जीव देखा, जिसे देखकर लोग दहशत में आ गए। यहां तक उन्हाेंने इस जीव काे ‘समुद्री शैतान’ का नाम दिया है।
वहां के लोगों को लगा कि यह कोई पौराणिक कथाओं में हुए जिक्र से मिलता-जुलता कोई जीव है, जो किसी प्राकृतिक आपदा के आने से पहले का संकेत दे रहा है।
आपको बता दें कि फिलीपींस के ओरिएन्टल मिंडोरो प्रांत में 20 फीट लंबे और करीब 2 टन वजनी इस मृत विशालकाय जानवर को देखकर लाेग डर गए हैं। यह एक छोर से करीब 4 फीट चौड़ा और दूसरी तरफ से 2 फीट चौड़ा था अौर बाल ग्रे वाइट रंग के थे। इस जीव से असहनीय दुर्गन्ध आ रही थी।
कहा जा रहा हैं, कि यह समुंद्री जीव मरने के बाद समुन्दर के ऊपर आ गया और लहरों के बाहव से वो बीच पर जा पहुंचा हैं।
इस बारे में एक एक स्थानीय व्यक्ति ने कहना है कि ओरियंटल मिंडोरो की तरफ एक भूकंप बढ़ रहा है। यह विशालकाय शैतान इस बात का प्रतीक है कि कुछ बुरा होने वाला है।
हालांकि अधिकारियों ने सैंपल ले लिए हैं और उनका मानना है कि यह किसी व्हेल का अवशेष है लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि यह किसी आने वाली आपदा का बुरा संकेत है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।


Download Android App
Download iOS App









