दुनिया में अपना कहर बरपा रहा कोरोना वायरस अभी भी लोगों की जिंदगी के साथ खेल रहा है। ऐसे में विश्वभर में टीकाकरण अभियान में तेजी से बढ़ाया जा रहा है। इसी बीच श्रीलंका ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए 40 दिन पहले लगाये गये राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को शुक्रवार को हटा लिया। हालांकि, एहतियात के तौर पर गैर जरूरी यात्रा पर पाबंदी जारी रहेगी।
कोरोना वायरस की तीसरी लहर देश में मध्य अप्रैल में आयी थी जब स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर असर पड़ा था। मेडिकल पेशेवरों की सिफारिशों के बाद सरकार ने 20 अगस्त को लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था क्योंकि स्वास्थ्य सुविधाएं कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर के चलते काफी दबाव में थी।
श्रीलंका मेडिकल एसोसिएशन ने जारी किए दिशानिर्देश:
कोविड-19 लॉकडाउन शुक्रवार को तड़के चार बजे हटाया गया तथा कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए नये दिशानिर्देश जारी किये गये। श्रीलंका मेडिकल एसोसिएशन ने लॉकडाउन हटाने का स्वागत किया है और कहा कि यह चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार हालांकि कुछ पाबंदियां एहतियात के तौर पर जारी रहेंगी। नये दिशानिर्देश के अनुसार सभी गैर जरूरी यात्राओं एवं सभी प्रकार के जमावड़े रात दस बजे से तड़के चार तक नहीं किये जा सकते हैं। प्रांतों के बीच भी यात्रा निषिद्ध है।


Download Android App
Download iOS App



