नेपाल में एक बार फिर से बाढ़ ने कहर मचा रखा है। रविवार सुबह नेपाल के गोरखा जिले के चुमनुब्री गांवपालिका में अचानक भयानक बाढ़ आ गई। बूढ़ी गंडकी नदी में आई इस बाढ़ ने काफी जान-माल को नुकसान पहुंचाया है। बाढ़ अपने साथ मलबा, पत्थर और पेड़ बहाकर लाई और रास्ते में आने वाली सारी चीजें उसमें समा गई। बताया जा रहा है कि इस बाढ़ में पैयू और बगर गांवों के 35 मकान बह गए हैं और कई जगहों के मोटर पुल और झूला पुल बह गए।
कई पुल और जलविद्युत परियोजना का बेस कैंप बहा
गोरखा जिले में रविवार सुबह करीब 4 बजे भारी बाढ़ आने से दोभान, घट्टेखोला, जगत, सल्लेरी, चुमानुबरी, धार्चे और आरुघाट गांवपालिका में भारी तबाही मची है। बाढ़ की चपेट में आने से कई घरों के बहने का अनुमान है। इसके साथ ही सोती-मान्बु मोटर पुल और न्याकचेत झूला पुल समेत कई छोटे-बड़े पुल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। खबर है कि इस बाढ़ में सल्लेरी में निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजना का बेस कैंप भी बह गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाढ़ अपने साथ काला मलबा, जिसमें पत्थर, पेड़, घर और रास्ते में आए सब सामान बह रहे हैं। नेपाल से इस की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो सचमुच डरा रही हैं।
Terrifying scenes in Nepal as flash floods strike once again!! ⚠️🙏
DEVASTATING FLOOD SWEEPS AWAY SALLERI BAZAAR IN NEPAL
Nepal’s Budhi Gandaki River has unleashed a devastating flood in Salleri Bazaar, Gorkha, with a landslide suspected of blocking the river before triggering a sudden surge of water.
⚠️ Authorities have issued an urgent warning to stay away from the river up to Trishuli Dobhan and move to higher ground as the danger continues https://t.co/OuiVKHOrPm
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) October 11, 2026
नेपाल में अगस्त की बाढ़ से 1.66 अरब डॉलर का नुकसान
नेपाल पहले ही 26 अगस्त को एक विनाशकारी अचानक बाढ़ की भयानक त्रासदी देख चुका है, जिसमें हजारों लोगों ने अपनी जान गंवा दी। यह बाढ़ तब आई जब भोटेकोसी नदी की सहायक नदी ‘ल्हेन्डे’ का प्रवाह एक हिमस्खलन के कारण रुक गया। इसके बाद सबसे पहले नेपाल-चीन सीमा के पास रसुवागढ़ी क्षेत्र में स्थित तिमुरे गांव प्रभावित हुआ। 26 अगस्त को नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से भौतिक संपत्तियों को करीब 1.66 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा आर्थिक नुकसान हुआ। विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस कुल नुकसान का 83 प्रतिशत हिस्सा बुनियादी ढांचे से जुड़ा है।


Download Android App
Download iOS App




