नेपाल में कोविड-19 महामारी के कारण अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर लगभग छह महीने से जारी प्रतिबंध के बाद नेपाल सरकार ने एक सितंबर से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के परिचालन को बहाल करने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी एक कैबिनेट मंत्री ने दी।
एक रिपोर्ट अनुसार, नेपाल ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के प्रयास में 22 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को निलंबित कर दिया था। देश ने पहले 17 अगस्त से सेवाओं को फिर से शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन कोरोनोवायरस मामलों के फिर से बढ़ने के बीच इसे 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया।
दिल्ली में ISIS ने दी दस्तक, धौला कुआं में पुलिस ने IED साथ के एक आतंकवादी को किया गिरफ्तार
देश के वित्त एवं संचार मंत्री युवराज खतिवडा ने शुक्रवार को एक प्रेस मीट में कहा, “संस्कृति, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय 1 सितंबर से शुरू होने वाली उड़ानों के शेड्यूल की सारणी प्रकाशित करेगा।”अब तक, केवल मानवीय उद्देश्यों के लिए और चिकित्सा उपकरणों के वितरण के लिए चार्टर्ड उड़ानों की अनुमति थी।


Download Android App
Download iOS App



