काठमांडू : नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 7.68 करोड़ रुपये मूल्य के जाली भारतीय नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सोमवार को बताया कि जाली नोटों के साथ दोहा से यहां आए पाकिस्तानी नागरिकों मोहम्मद अख्तर (49), नादिया अनवर (39) और नसीरुद्दीन (67) को हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने हवाई अड्डे से जाली नोटों की डिलिवरी लेने पहुंचे तीन नेपाली नागरिकों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आम हड़ताल के कारण नेपाल में जीवन अस्त-व्यस्त
राजधानी काठमांडू में श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों में कम से कम चार लोगों की मौत और सात अन्य के घायल होने के एक दिन बाद गैरकानूनी घोषित एक कम्युनिस्ट समूह द्वारा आहूत एक आम हड़ताल के कारण सोमवार को नेपाल में सामान्य जीवन प्रभावित हुआ। कुछ महीने पहले एक मुठभेड़ में अपने कार्यकर्ताओं के मारे जाने के विरोध में सीपीएन माओवादी द्वारा आहूत बंद के कारण प्रमुख शहरों में शैक्षणिक संस्थान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
यातायात काफी कम रहा। राजधानी के विभिन्न हिस्सों में रविवार को सिलसिलेवार बम विस्फोट हुए जिसमें चार लोग माऐ गए और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस को संदेह है कि सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी से एक बार अलग होने वाले गैरकानूनी समूह विस्फोटों के लिए जिम्मेदार हैं क्योंकि इसके सदस्य अपने समर्थकों की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



