पूर्वी दिल्ली : नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के दयालपुर इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वहां एक युवक ने पड़ोस में रहने वाले मासूम को अगवा कर उसके साथ कुकर्म किया। आरोपी की हैवानियत यही नहीं थमीं। उसने मासूम की तबीयत बिगड़ते देख मासूम की हत्या कर दी। इसके बाद मासूम के शव को एक बोरे में डालकर सिग्नेचर ब्रिज के नीचे ठिकाने लगा दिया। परिजनों ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि मासूम पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ गया था।
इसकी जानकारी पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। करीब 11 दिन बाद लापता हुए मासूम के कुकर्म और हत्या की गुत्थी सुलझी। आरोपी की निशानदेही पर शनिवार शाम मासूम का शव सड़ी-गली हालत में सिग्नेचर ब्रिज के नीचे से बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी दानिश उर्फ तन्नू (28) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मासूम परिवार सहित नेहरू विहार इलाके में रहता था। वह मूलरूप से शाहजहांपुर, यूपी का रहने वाला था।
इसके परिवार में माता-पिता, दो भाई-बहन व अन्य परिजन हैं। मासूम परिवार में सबसे छोटा था। मासूम पास के सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। गत 14 मई सुबह को घर के पास से खेलते हुए मासूम अचानक गायब हो गया। काफी ढूंढने पर भी परिजन उस तक पहुंच नहीं पाए थे। अगले दिन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। इधर, परिजन भी मासूम को ढूंढने में लगे रहे। मासूम के चाचा ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। एक फुटेज में मासूम पड़ोस में रहने वाले दानिश के साथ जाता नजर आया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह मासूम को बहला-फुसलाकर सिग्नेचर ब्रिज ले गया था। वहां आरोपी ने उसके साथ कुकर्म किया। मासूम के ब्लीडिंग से होने लगी तो आरोपी ने डरकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद बोरे में शव डालकर वहीं ठिकाने लगा दिया था। मासूम की हत्या की खबर सुनने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने मामले को हल्के में लिया
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले को काफी हल्के में लिया है। चूंकि उन्होंने इलाके में लगे 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की थी, कुछ में आरोपी मासूम के साथ दिख रहा था। परिवार ने दानिश पर शक जताया भी था, लेकिन पुलिस ने बहुत हल्के में मामले को लिया।
शनिवार को शमीम के चाचा को भजनपुरा में एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली तो उसका शक यकीन में बदल गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।
आरोपी के परिवार पर भी है आरोप
मासूम के परिजनों की माने तो गत 16 मई को जब उन्होंने आरोपी से मासूम के बारे में पूछा था तो वह भड़क गया था और बदतमीजी की थी। जबकि आरोपी के परिजनों ने चार दिन पूर्व एक मीटिंग बुलाकर पड़ोसियों से कहा था कि उनके बेटे पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
इसी कारण उन्होंने आरोपी के परिजनों पर भी वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया है। वहीं शनिवार को जब पुलिस ने दानिश को घर से उठाया तो आरोपी के परिवार ने शमीम के चाचा व बाकी लोगों में हमला कर दिया। इस जानकारी भी पुलिस को दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



