नेपाल सरकार ने साइबर अपराध का लेकर गिरफ्तार 122 चीनी नागरिकों को स्वदेश भेजा

Summary :

नेपाल सरकार ने राजधानी काठमांडू के विभिन्न स्थानों से साइबर अपराध और अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने को लेकर पिछले महीने गिरफ्तार किए गए 122 चीनी नागरिकों को बुधवार को स्वदेश भेज दिया।

नेपाल सरकार ने राजधानी काठमांडू के विभिन्न स्थानों से साइबर अपराध और अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने को लेकर पिछले महीने गिरफ्तार किए गए 122 चीनी नागरिकों को बुधवार को स्वदेश भेज दिया। 
चीनी नागरिकों को धनी, अकेले रह रही महिला और तलाशशुदा महिलाओं से धन की ठगी करने, ऑनलाइन जुआ गिरोह चलाने, पोंजी स्कीम का संचालन करने और मोबाइल फोन से निजी सूचना हैक कर चीनियों को ब्लैकमेलिंग करने के संदेह में 23 दिसंबर को चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। 
गौरतलब है कि रविवार को काठमांडू जिला अदालत ने इन सभी चीनियों पर उनके असभ्य व्यवहार को लेकर हजार-हजार रुपये का जुर्माना लगाया था और उनकी रिहाई का आदेश दिया था। 
आव्रजन विभाग के अधिकारियों ने बताया, ‘‘उन्हें बुधवार शाम अपने मूल देश भेज दिया गया।’’ 
यह पहला मौका है कि जब किसी एक देश के नागरिकों को इतनी बड़ी संख्या में स्वदेश भेजा गया है। चीन ने अपने नागरिकों को वापस मंगाने के लिए बुधवार को दो विमान काठमांडू भेजे थे। 

Shera Rajput