नेपाल के प्रधानमंत्री एवं नेपाली कांग्रेस (एनसी) के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा ने आज कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव के तीसरे चरण के लिए गठबंधन बनाने के वास्ते अन्य राजनीतिक दलों के साथ बातचीत चल रही है। नेपाल में स्थानीय निकाय चुनाव के तीसरे चरण का मतदान अगले महीने होगा। श्री देउबा ने धंगाधी हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में अन्य दलों के साथ गठबंधन करने के संकेत दिये। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार स्थानीय निकाय चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन को अमलीजामा पहनाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री ने पंचेश्वर परियोजना के क्रियान्वयन के लिए भारत के साथ सहमति बनने के प्रति उम्मीद जतायी है।
नेपाली कांग्रेस निकाय चुनाव में कर सकती है गठबंधन
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



