इजराइल की चुनाव समिति ने पिछले सप्ताह हुए चुनाव के अंतिम नतीजे बुधवार को प्रकाशित किए जिसमें प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को एक अतिरिक्त सीट मिली है हालांकि सरकार गठन को लेकर गतिरोध बरकरार है।
अंतिम नतीजों के अनुसार 17 सितंबर को हुए चुनाव में 120 सदस्यों वाली संसद में दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी को 32 और उनके विरोधी बेन्नी गैंट्ज की ब्लू एडं व्हाइट पार्टी को 33 सीटें मिली हैं। चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण दोनों दल मिलकर सरकार के गठन पर बातचीत के प्रयास कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में आनंदी बेन ने स्कूली को बच्चों को बांटी खेल सामग्री
राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन के पास सरकार बनाने के लिए किसी को बुलाने के वास्ते एक सप्ताह का वक्त है। राष्ट्रपति को यह परिणाम औपचारिक रूप से बुधवार रात तक मिलेंगे। उन्होंने दोनों नेताओं से मिलकर सरकार बनाने को लेकर बातचीत करने को कहा है।


Download Android App
Download iOS App



