विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने घोषणा की है कि कोरोना वैरिएंट बी.1.1.7, जिसे पहली बार 20 सितंबर को ब्रिटेन में पाया गया वह अब 86 देशों में फैल चुका है।
अपने साप्ताहिक महामारी विज्ञान अद्यतन में डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वैरिएंट बी.1.1.7 में प्रसार में वृद्धि हुई है, और प्रारंभिक निष्कर्षो के आधार पर रोग की गंभीरता में वृद्धि के कुछ प्रमाण मिले हैं।
7 फरवरी तक अतिरिक्त छह देशों ने इस संस्करण के मामलों की सूचना दी है।
डब्ल्यूएचओ ने मंगलवार को कहा, उदाहरण के तौर पर ब्रिटेन की बात करें तो नया वैरिएंट का सैंपल जांच 14 दिसंबर के सप्ताह में 63 प्रतिशत से बढ़कर 18 जनवरी के सप्ताह में 90 प्रतिशत हो गया है।
सीएनएन की रिपोर्ट अनुसार, इसके अलावा डब्ल्यूएचओ दो अतिरिक्त कोरोना के प्रकार पर भी निगरानी कर रहा है जो सक्रिय रूप से फैल रहे हैं। इ.1.351 शुरू में दक्षिण अफ्रीका में देखा गया था और पी.1 स्ट्रेन को पहली बार ब्राजील में पाया गया।
डब्ल्यूएचओ ने कहा, ‘7 फरवरी तक 44 देशों में इ.1.351 स्ट्रेन के मिलने की पुष्टि हुई है, जबकि 15 देशों में पी.1 स्ट्रेन पाए गए हैं।’


Download Android App
Download iOS App



