कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार दोपहर 1 बजे पवित्र संगम में डुबकी लगाने प्रयागराज जाएंगी। प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का संगम है।
कांग्रेस के प्रतिनिधि संजय तिवारी ने फोन पर आईएएनएस को बताया, ‘प्रियंका गांधी सुबह लगभग 10 बजे हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी और फिर आनंद भवन के लिए रवाना होंगी। इसके बाद वे मनकामेश्वर घाट पर स्वामी स्वरूपानंद से मिलने से पहले पवित्र स्नान करने के लिए अरैल घाट जाएंगी।’
इससे पहले, अंतरिम कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने भी संगम पर पवित्र स्नान किया था।
प्रियंका की प्रयागराज यात्रा को भाजपा के मतदाताओं को लुभाने और हिंदी हृदयभूमि में पैठ बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



