अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयार्क में ट्रक से कुचलकर आठ व्यक्तियों की हत्या कर देने वाले उज्बेक प्रवासी सैफुल्लो सेईपोव के लिए आज मृत्युदंड की मांग की। ट्रंप कल के इस हमले की निंदा करने में मुखर हैं। कल न्यूयार्क में आईएस से प्रेरित एक व्यक्ति ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के समीप लोगों पर ट्रक चढ़ा दिया था जिससे आठ व्यक्तियों की जान चली गयी थी और करीब एक दर्जन अन्य घायल हो गये थे।
कल ट्रंप ने फेसबुक पर लिखा था कि न्यूजर्सी का रहने वाला सेईपोव आईएस से प्रेरित था और उसने अस्पताल में अपने कमरे आईएस का झंडा लगाने की मांग की है। उन्होंने लोगों के हताहत होने पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा था कि यह दूसरा हमला है जिसे रुग्ण मानसिकता वाले व्यक्ति ने अंजाम दिया है। उन्होंने गुण-दोष पर आधारित कड़े आव्रजन उपायों का आह्वान किया और विविधता वीजा कार्यक्रम हटाने का निश्चय किया।
जिस डायवर्सिटी वीजा लॉटरी प्रोग्राम के माध्यम से आतंकवादी हमारे देश में आते हैं उसे बंद करना चाहिए। मैं गुण-दोष आधारित व्यवस्था चाहता हूं। सेईपोव पर आज अमेरिकी अभियोजकों ने आतंकवाद के आरोप लगाये। अभियोजकों के अनुसार, उसने अधिकतम लोगों को क्षति पहुंचाने के लिए हमला करने का फैसला किया था।
एफबीआई और न्यूयार्क पुलिस मिलकर इस आतंकवादी हमले की जांच कर रही है जो 9/11 के न्यूयार्क हमले के बाद दूसरा इतना बड़ा घातक हमला है। कल आतंकवादी हमले के कुछ घंटे बाद ट्रंप ने गृह विभाग को कड़ जांच करने को कहा था। उन्होंने संदिग्ध को क्यूबा के गुआंतनामो बे हिरासत केंद, में भेजे जाने के विचार का भी समर्थन किया।


Download Android App
Download iOS App



