आज ब्रिटेन के कोर्ट में तीसरी बार जमानत अर्जी देगा नीरव मोदी

Summary :

नीरव मोदी को मार्च में गिरफ्तार किया गया था, तब से वह जेल में बंद है। मोदी की वकील जमानत दिलाने के लिए तीसरी बार आर्बुथनॉट को समझाने का प्रयास करेंगी।

भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी आज बुधवार को ब्रिटेन की अदालत के समक्ष जमानत के लिए तीसरी बार अपील करेगा। अदालत इससे पहले दो बार उसकी अर्जी खारिज कर चुकी है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग के आरोपी नीरव मोदी को भारत लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Nirav Modi

लंदन में वेंस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में मुख्य मजिस्ट्रेट एम्मा आर्बुथनॉट आठ मई को नीरव मोदी की तीसरी अपील पर सुनवाई करेंगी। हालांकि , अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि मोदी अदालत में पेश होगा या फिर दक्षिण पश्चिम लंदन की वैंड्सवर्थ जेल से वीडियो लिंक के जरिए ही सुनवाई में हिस्सा लेगा।

बता दें कि नीरव मोदी को मार्च में गिरफ्तार किया गया था, तब से वह इसी जेल में बंद है। नीरव मोदी की वकील क्लेयर मोंटगोमेरी जमानत दिलाने के लिए तीसरी बार आर्बुथनॉट को समझाने का प्रयास करेंगी।

ब्रिटेन कोर्ट ने नीरव मोदी की हिरासत 24 मई तक के लिए बढ़ाई

Desk Team