अमेरिका में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर बरकरार है। महाशक्तिशाली देश में वायरस का प्रकोप सबसे अधिक देखने को मिला है । इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कोरोना से निपटने का कामकाज देख रहे कुछ अधिकारियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह महामारी दिखाती है कि कई अधिकारी प्रभारी होने का दिखावा भी नहीं कर रहे हैं।
ओबामा ने कहा कि ‘‘कोरोना महामारी ने इस बात से पूरी तरह से पर्दा हटा दिया है कि कई प्रभारी अधिकारी जानते हैं कि वे क्या कर रहे हैं। उनमें से कई प्रभारी होने का दिखावा तक नहीं कर रहे हैं।’’ ओबामा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प या किसी अन्य संघीय या राज्य अधिकारी का नाम नहीं लिया। पूर्व राष्ट्रपति ने फरवरी में जॉर्जिया में एक आवासीय सड़क पर जॉगिंग करते वक्त अहमद आर्बरी (25) की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना का भी जिक्र किया।
उन्होंने कहा, ‘‘हम कोविड-19 का अपने समुदायों पर असंगत असर देखते हैं। जैसा कि हमने देखा कि जब एक अश्वेत व्यक्ति सैर के लिए जाता है और कुछ लोगों को लगता है कि वे उस व्यक्ति को रोक सकते हैं और उनके सवाल का जवाब नहीं देने पर उसे गोली मार सकते हैं।’’ बता दें कि कोरोना वायरस से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1,237 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की गयी है। जिसके बाद इस वायरस के संक्रमण से 88 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
ओडिशा : कोविड-19 से दो और लोगों की मौत, 91 नए मामलों की पुष्टि के बाद संक्रमितों की संख्या हुई 828
अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 14 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 88 हजार को पार कर 88,675 पहुंच गयी है जबकि संक्रमितों की संख्या 14 लाख का आंकड़ा पार कर 14,65,066 हो गयी है। अमेरिका में ढाई लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



