दिल्ली में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 150 के करीब, अब तक संक्रमित हुए 9755 लोग

Summary :

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को जारी एक बुलेटिन में कहा कि नगर में संक्रमण के 422 नए मामले सामने आए हैं जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9,755 हो गयी।

राजधानी में कोरोना स्थिति बेहद गंभीर है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना से 19 लोगों की मौत हो गई, इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 148 पहुंच गया है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को जारी एक बुलेटिन में कहा कि नगर में संक्रमण के 422 नए मामले सामने आए हैं जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9,755 हो गयी।
शनिवार को मामलों की कुल संख्या 9,333 थी और 129 लोगों की मौत हुई थी। गुरुवार को 472 नए मामले सामने आए थे जो किसी एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, “पहले लगता था कि गर्मी शुरू होगी, तो कोरोना चला जाएगा। 

‘ओपन-बुक’ परीक्षा कराने के विवि के फैसले के खिलाफ DU के प्रोफेसरों ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

उन्होंने कहा कि हमें विश्वास था कि एक मई इसका आखरी दिन होगा और हमेशा के लिए चला जाएगा, लेकिन अब यह जाने वाला नहीं लग रहा है। ब्राजील समेत कई देशों में काफी अधिक गर्मी बढ़ गई है, इसके बाद भी कोविड-19 पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है।” दिल्ली में कोरोना से मरने वालों में सबसे अधिक 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के व्यक्ति हैं। 
दिल्ली में ऐसे कुल 1412 व्यक्तियों को कोरोना वायरस हुआ है, जिनमें से अब तक तक 70 की मृत्यु हो चुकी है। वहीं 50 से 60 वर्ष की उम्र के 1493 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 40 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। सबसे अधिक कोरोना रोगी 50 वर्ष या उससे कम उम्र के व्यक्ति हैं। 50 वर्ष से कम उम्र के 6850 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 31 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। 

Desk Team