अखिलेश का योगी सरकार पर आरोप- गरीबों के लिए सील की UP की सीमाएं

Summary :

अखिलेश ने कहा कि ”जिस प्रदेश ने देश को महामहिम दिए, प्रधान जी दिए, उस उत्तर प्रदेश ने अपनी सीमाओं को गरीबों के लिए सील कर दिया है। बिना सड़क, प्रवासी मजदूर भला कैसे बिहार, ओडिशा, झारखंड, बंगाल एवं पूर्वोत्तर जाएंगे। ये हवा-हवाई सरकार कोई हवाई मार्ग ही बता दे।”

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर सीमाएं सील करने को लेकर निशाना साधा। उन्होंने योगी सरकार पर पैदल या निजी वाहनों से अपने घर जा रहे प्रवासी मजदूरों को रोकने के लिये सीमाएं सील करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिना सड़क के श्रमिक अपने घर कैसे पहुंचेंगे।

अखिलेश ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि ”जिस प्रदेश ने देश को महामहिम दिए, प्रधान जी दिए, उस उत्तर प्रदेश ने अपनी सीमाओं को गरीबों के लिए सील कर दिया है। बिना सड़क, प्रवासी मजदूर भला कैसे बिहार, ओडिशा, झारखंड, बंगाल एवं पूर्वोत्तर जाएंगे। ये हवा-हवाई सरकार कोई हवाई मार्ग ही बता दे।” उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार द्वारा विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने की मुहिम ‘वंदे भारत’ पर कटाक्ष करते हुए कहा ”वंदे भारत में ग़रीब वंदनीय क्यों नहीं हैं?”

कोविड-19 से निपटने को लेकर ओबामा ने एक बार फिर की ट्रंप की आलोचना, कही ये बड़ी बात

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रवासी मजदूरों से पैदल, दोपहिया वाहन तथा ट्रक जैसे अवैध एवं असुरक्षित वाहनों से न आने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा पाये जाने पर अवैध वाहन को फौरन जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने शनिवार रात सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में कोई भी प्रवासी कामगार पैदल, मोटरसाइकिल अथवा ट्रक आदि अवैध और असुरक्षित वाहनों से न आने पाए। ऐसा पाये जाने पर अवैध वाहन को तत्काल जब्त कर कानूनी कार्यवाही की जाए।

Desk Team