अमेरिका के 44 फीसदी लोगों का मानना है कि पूर्व राष्ट्रपति बाराक ओबामा ने हाल के वर्षो में अन्य अमेरिकी राष्ट्रपतियों की तुलना में बेहतरीन काम किया है। एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई। पोलिटिको ने प्यू रिसर्च सेंटर सर्वे के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति के दो कार्यकाल पूरे करने वाले ओबामा सर्वश्रेष्ठ या दूसरे सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रपति साबित हुए हैं। इनके बाद दूसरे नंबर पर बिल क्लिंटन का नाम आता है, जिन्हें 33 फीसदी लोगों ने सर्वश्रेष्ठ या दूसरा सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रपति बताया है। इनके बाद पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन को 32 फीसदी मत मिले हैं।
अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मात्र 19 फीसदी लोगों ने सर्वश्रेष्ठ या दूसरा सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रपति बताया। ओबामा के वर्ष 2011 के कार्यकाल को देखकर मात्र 20 फीसदी लोग उन्हें सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रपतियों में से एक मानते थे। ओबामा युवा मतदाताओं में सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहे हैं। आधे से ज्यादा (62 फीसदी) लोग मानते हैं कि ओबामा ने ‘कमांडर इन चीफ’ के तौर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सर्वे के लिए 2,002 वयस्कों से 5-12 जून के दौरान लैंडलाइन या मोबाइल फोन पर साक्षात्कार लिया गया।


Download Android App
Download iOS App



