सीएनएन ने मलेशियाई समुद्री अधिकारियों के बयान का हवाला देते हुए बताया कि गैबॉन में पंजीकृत एक तेल टैंकर में सोमवार को दक्षिणी मलेशिया के तट पर आग लगने के बाद, चालक दल के तीन सदस्यों के लापता होने की सूचना मिली थी।
लापता सदस्यों की तलाश जारी
लापता सदस्यों की खोज प्रशासन द्वारा की जा रही है। शाम करीब चार बजे टैंकर में आग लगने की सूचना मिली थी। मलेशियाई समुद्री प्रवर्तन एजेंसी (एम एम ई ए) के मुताबकि, जोहोर राज्य में एक तटीय समुदाय, तंजुंग सेडिली के उत्तर-पूर्व में लगभग 37.5 समुद्री मील की दूरी पर सोमवार को स्थानीय समय।
चीन से सिंगापुर जा रहा था टेंकर
एम एम ई ए का हवाला देते हुए, सी एन एन ने बताया कि टैंकर, जिसमें 28 चालक दल के सदस्य सवार थे, चीन से सिंगापुर जाते वक्त आग लग गई। बोर्ड पर उपस्थित लोगो की जान बचने के लिए एक नौसैनिक गश्ती नौका को घटनास्थल पर भेजा। सिंगापुर के समुद्री और बंदरगाह प्राधिकरण द्वारा तेल टैंकर को एमटी पाब्लो के रूप में मान्यता दी गई थी।पास में और भी जहाज़ थे। सीएनएन ने बताया कि यदि कोई महत्वपूर्ण पर्यावरणीय प्रभाव पड़ा है, तो यह अभी तक स्पष्ट नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



