चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपन एआई के बोर्ड ने शुक्रवार देर रात सीईओ सैम ऑल्टमैन को पद से हटा दिया।बता दें कंपनी का कहना है कि उसे ऑल्टमैन की काबिलियत पर विश्वास नहीं है कि वह उसे आगे लेकर जा पाएं। OpenAI को माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनी का सहारा भी मिला हुआ है। चैटजीपीटी को पिछले साल लॉन्च किया गया था और इसने दुनियाभर में सनसनी फैला दी थी।
ऑल्टमैन की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट में गजब की थी काबिलियत
आपको बता दें, 38 साल के सैम ऑल्टमैन पिछले साल सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने चैटजीपीटी को दुनिया के सामने पेश किया। इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट में गजब की काबिलियत है। चैटजीपीटी के जरिए इंसानों की तरह कविताएं या कहानियां लिखी जा सकती हैं। इसके जरिए कठिन सवालों का आसान जवाब जाना जा सकता है।सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात ये है कि चैटजीपीटी हर तरह के सवालों का जवाब कुछ ही सेकेंड में दे सकता है। इसे यूज करना भी काफी आसान है।
नौकरी से निकालने जाने पर क्या बोले Altman?
OpenAI का सीईओ पद गंवाने के बाद सैम ऑल्टमैन की तरफ से भी बयान आया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘मेरा ओपनएआई में गुजारा पल बहुत अच्छा था। यह व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए और उम्मीद है कि दुनिया के लिए थोड़ा परिवर्तनकारी रहा है। सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मुझे प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करना पसंद आया।आगे का सफर क्या होने वाला है, इसके बारे में बाद में और कुछ कहना सही होगा.’
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



