समुद्र से करीब 5,000 किलोमीटर की ऊंचाई पर ग्लेशियरों से होकर आती सर्द हवाओं के बीच बर्फ से ढकी चोटियों पर पाकिस्तान में दुनिया की सबसे कठिन विश्वस्तरीय साइकिल रेस का आयोजन किया। ‘द टूर दे खुंजराब’ नाम से आयोजित यह प्रतिस्पर्धा शनिवार को शुरू हुई और दावा है कि यह दुनिया में सबसे अधिक ऊंचाई पर होने वाली साइकिल रेस है। इस तरह के आयोजन की यहां और भी कई संभावनाएं हैं।
जून के आखिरी हफ्ते में आयोजित इस रेस में करीब 88 साइकिलिस्टों ने हिस्सा लिया था। इसमें दो टीम अफगानिस्तान और श्रीलंका से भी थी , साथ ही इसके दूसरे सत्र में स्पेन और स्विट्जरलैंड से एकल प्रतियोगियों ने भी हिस्सा लिया। बहरहाल आधे से कम प्रतियोगी ही तय समय के अंदर रेस पूरा कर पाये।
उत्तरी गिलगित क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी उस्मान अहमद ने बताया, ‘‘खुंजराब टूर निश्चित रूप से दुनिया के बेहद रोमांचक और साहसिक साइकिल रेस के लिये आकर्षक का केंद्र बनने वाला है…।’’ जहां रेस का आयोजन हुआ वहां दुनिया की कुछ सबसे ऊंची चोटियां मौजूद हैं। पाकिस्तान साइकिलिंग महासंघ के हारून जनरल ने कहा, ‘‘इसमें कोई शक नहीं कि यह दुनिया में सबसे कठिन साइकिल रेस है। हमारा मकसद इसे ट्रेडमार्क बनाना है।’’


Download Android App
Download iOS App



