जय श्री राम के नारे को लेकर दिन प्रति दिन विवाद बढ़ते जा रहे है. उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जीआईसी मैदान में क्रिकेट खेल रहे दारुल उलूम फ़ैज़ ए आम मदरसे के बच्चों से बजरंग दल के लोगों ने मारपीट की। मदरसे के लोगों ने बताया कि बजरंग दल के लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाने के लिए बोला था लेकिन जब बच्चों ने जय श्री राम के नारे लगाने से मना किया तो बजरंग दल के उनके साथ मारपीट की।
इस मारपीट में जख्मी हुए बच्चों को पुलिस ने मेडिकल करवाया है। वही, फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है. मदरसे के बच्चों ने बताया कि बजरंग दल के लोगों ने मारपीट का शिकार हुए बच्चों की साइकिल भी तोड़ दी. बच्चों ने मदरसे पहुंचकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मदरसे के लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश फेसबुक प्रोफाइल के द्वारा कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



